चिंतपूर्णी मंदिर में महिला के गले से उड़ाई चेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में दिन के उजाले में एक महिला श्रद्वालु से स्नेचिंग का मामला सामने आया है। चोर गले से चेन उड़ाकर ले गए। हिमाचल के ऊना स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में दिन दहाड़े स्नैचिंग और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पंजाब की महिला श्रद्धालु का हीरा जड़ित सोने का हार चोरी होने के बाद अब एक अधिकारी की पत्नी के गले से सोने की चेन उड़ा ली गई।
शुक्रवार को मंदिर में दिन- दिहाड़े हुई चेन स्नैचिंग के बाद मंदिर के कपाट भी बंद करवा दिए। चेन 26 ग्राम सोने की थी। इसके अलावा बीती रात एक अन्य श्रद्धालु का सोने का कड़ा भी गायब हो गया। इसका पता उन्हें माथा टेकने के बाद चला। इसके बाद मंदिर के कपाट 25 मिनट के लिए बंद करवाकर पुलिस ने छानबीन की, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
शनिवार रात को श्रद्वालु का पर्स मोबाइल चोरी हुआ
शनिवार की रात ही एक तीसरे व्यक्ति का पर्स एवं मोबाइल भी चोरी हो गया। रविवार सुबह माथा टेकने चिंतपूर्णी पहुंची जसवां कोटला (कांगड़ा) के नायब तहसीलदार प्रकाश चंद धीमान की पत्नी शीला देवी के गले से सोने की चेन शातिरों ने उड़ा ली।
शनिवार देर रात गाजियाबाद के मंगतराम का 25 ग्राम सोने का कड़ा और अंबाला के निर्मल सिंह का पर्स और मोबाइल भी चोरी हो गए थे। तीनों मामलों में चिंतपूर्णी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। ताजा घटनाएं मंदिर परिसर के अंदर दर्शन के दौरान हुई हैं। इससे मंदिर परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।