फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating case on the name of foreign trip.

सिंगापुर भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 14 Sep 2014 10:50 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
cheating case on the name of foreign trip.

सिंगापुर भेजने के नाम पर शातिरों ने बड़ी ठगी अंजाम दे डाली। पैसा हाथ में आने के बाद आरोपी एजेंट रफूचक्कर हो गया। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां एक कबूतरबाज ने लोगों को जाली वीजा और टिकटें भी दे डाली थीं।

विज्ञापन


इसकी शिकायत पीड़ित लोगों ने ऊना पुलिस चौकी को सौंपी है। पीड़ित लोगों ने सिंगापुर जाने को रुपये दिए थे। इनमें एक ऊना और दो रोपड़ (पंजाब) के हैं। एजेंट सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले से जुड़े दो लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। आरोपी एजेंट नंगल का निवासी है और ऊना में एक अकादमी चला रहा था।

पैसे लेकर दिया नकली वीजा

cheating case on the name of foreign trip.

जानकारी के अनुसार पुलिस के पास सौंपी शिकायत में रोपड़ जिले के पनूहां (पंजाब) निवासी रामपाल ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे गौरव को सिंगापुर भेजने के लिए सानू नामक एक एजेंट को लगभग 1.90 लाख रुपये दिए।

इसके बदले में नकली टिकट और नकली वीजा दिया गया। न तो उनके बेटे को सिंगापुर भेजा और न ही पैसे वापस लौटाए। पंजाब के पनूहां के ही गुरप्रीत सिंह पुत्र राम अवतार का आरोप है कि उन्होंने सोनू को लगभग 3 लाख 15 हजार रुपये सिंगापुर जाने को दिए थे।

वह विदेश नहीं जा सके। उधर, त्यूडी निवासी कुलदीप कुमार पुत्र गुरबचन सिंह ने कहा कि सिंगापुर भेजने के नाम पर आरोपियों ने उनसे डेढ़ लाख लिए। बदले में फर्जी टिकट और जाली वीजा दिया। पीड़ितों ने आरोपी पर लगभग 6.55 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास पीड़ित लोगों की शिकायत आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed