चंबा में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है।
मामला तीसा भंजराड़ू मार्ग का है। यहां पर देहग्रां के समीप एक टिप्पर सरवाल में निर्माणाधीन पुल के लिए बजरी लेकर जा रहा था। देहग्रां के समीप किसी कारणवश चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया लेकिन दो घायलों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक दृष्टि में हादसे की वजह सड़क की खस्ता हालत और चालक की लापरवाही लग रहा है लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही वह आखिरी निर्णय पर पहुंच सकते हैं।
हादसे में मारे गए दोनों मृतक स्थानीय
तीसा में हुए टिप्पर हादसे में मारे गए दो युवक स्थानीय बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान संतराम (25) पुत्र रसालूराम निवासी गांव कंडोलू और मोहन लाल (26) पुत्र दलीला राम निवासी कंडोलू गांव के तौर पर हुई है।
दोनों ही मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे जबकि हादसे में घायल अन्य तीन लोगों को सिविल अस्पताल तीसा में प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दोनों युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।