फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chamba bus incident, driver found alcoholic while driving.

रिपोर्ट में खुलासा, नशे में धुत था छात्र को कुचलने वाला बस चालक

Thu, 26 May 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा) Updated Thu, 26 May 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
chamba bus incident, driver found alcoholic while driving.
हनुमान मंदिर के बाहर बस से बच्चे को कुचलने वाला एचआरटीसी का चालक नशे में था। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा के चुवाड़ी में हनुमान मंदिर के बाहर बस से बच्चे को कुचलने वाला एचआरटीसी का चालक नशे में था। इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार चालक भीम सिंह पुत्र दुनी चंद निवासी खुंडिया के खिलाफ धारा 279  के साथ 304एए के साथ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह धारा नशे में धुत होकर यात्री वाहन चलाने पर दर्ज किया जाता है। इसके तहत बस चालक को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय चालक 90 प्रतिशत एल्कोहलिक पाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रमुख विरेंद्र तोमर ने बताया कि 304 ए धारा के तहत चालक दोषी पाया गया तो उसे उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी में बस हादसे के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया था। उसका मेडिकल करवाया गया जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस इससे पूर्व सड़क हादसों के मामलों में 279 व 304 में ही मामला दर्ज करती रही है, लेकिन इस बार चालक की भारी लापरवाही को देखते हुए इस मामले को 304एए में दर्ज किया गया है। पुलिस आगे चलकर इस केस को अदालत में रखेगी और उम्मीद है कि हादसे में अपने बच्चे को खोने वाले परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा।


चुवाड़ी में महेंद्र सिंह होंगे नए थाना प्रभारी
चुवाड़ी थाना प्रभारी को इस मामले में देरी से कार्रवाई करने की कारण हटा दिया है। प्रदर्शनकारी सोमवार को थाना प्रभारी को बदलने की मांग कर रहे थे। इसका ऐलान पुलिस प्रमुख विरेंद्र तोमर ने चुवाड़ी में ही कर दिया था। मंगलवार को पूर्व थाना प्रभारी जगरूप सिंह की जगह महेंद्र सिंह को चुवाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार दोपहर को महेंद्र सिंह ने जिम्मा संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed