फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chama hydro project accident, women died

सीमा मशगूल थी काम में और चुपचाप आई मौत

Fri, 11 Jul 2014 11:30 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
chama hydro project accident, women died

जीएमआर के बजोली-होली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की न्याग्रां स्थित डैम साइट में हाल ही में बनाया गया डंगा गिरने से एक मजदूर महिला की मौत हो गई है। यह महिला छत्तीसगढ़ की लेबर के साथ थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर तीन बजे जब वह प्रोजेक्ट साइट पर हाल ही में बनाए गए डंगे के पास मौजूद थी तो अचानक भूस्खलन से यह डंगा गिर गया और सीमा देवी (21) पत्नी दीपक भैया निवासी वीपीओ चकला थाना चांदवा, जिला तिहार छत्तीसगढ़ इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


डंगे के पत्थरों के साथ सीमा ढलान से लुढ़कती हुई रावी नदी में जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना तुरंत होली स्थित पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंगों के नीचे की नमी बनी मौत की वजह

chama hydro project accident, women died

देर शाम सात बजे तक पुलिस कार्रवाई जारी थी और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी होली लाया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हादसा किसकी गलती से हुआ है, यह बात जांच में ही सामने आ पाएगी। उधर, पता चला है कि कंपनी ने डैम साइट पर जो डंगे लगाए हैं, उनके नीचे नमी होने के कारण वे कमजोर हो गए हैं।

साथ ही मक फेंके जाने से भी इनके गिरने का खतरा बना रहता है। कंपनी के जीएम एचआर कप्लेश ने बताया कि जो डंगा गिरा है, उसका काम दस दिन पहले ही पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अचानक भूस्खलन से यह हादसा हुआ है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed