फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi register case against hp ias officer

सीबीआई की जद में हिमाचल का एक आईएएस!

Sun, 22 Jun 2014 10:06 AM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
cbi register case against hp ias officer

हिमाचल के अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक के आईएएस अफसर विनीत चौधरी के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हो गई है। 1982 बैच के अधिकारी पर एम्स में रहते हुए गड़बड़ियों के आरोप हैं। वीनीत चौधरी नवंबर 2012 से पहले लंबे समय तक एम्स में रहे हैं।

विज्ञापन


वह एम्स के उप निदेशक (प्रशासन) रह चुके हैं। वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में भी संयुक्त सचिव के पद पर थे। आरोप थे कि एम्स के इंजीनियरिंग विंग में इस दौरान मनमानी खरीद हुई। खरीद फरोख्त में बड़े पैमाने पर हुए घपले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर दी है।
विज्ञापन


इन आरोपों की जांच का मसला अब दिल्ली के भाजपा सांसद उदित राज ने नई सिरे से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के समक्ष उठाया था। इसमें कहा गया था कि पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से नजदीकियों के चलते पूर्व सरकार ने चौधरी से संबंधित सभी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब क्या करेगी हिमाचल सरकार!

cbi register case against hp ias officer

इसी आधार पर सीबीआई को जांच तेज करने को कहा गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू होने की सूचना हिमाचल सरकार को भी भेज दी है। इसकी पुष्टि सरकार में उच्च पदस्थ सूत्र ने की।

आईएएस विनीत चौधरी से जब इस बारे में संपर्क किया गया, तो उन्होंने उनके खिलाफ कोई केस दर्ज होने की सूचना से इनकार किया। बताते चलें कि विनीत चौधरी की गिनती सूबे के बेहद प्रोफेशनल व प्रभावशाली अफसरों में होती है। वह इस समय हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य, आईपीएच और बागवानी जैसे अहम विभाग संभाल रहे हैं।

अब देखना है कि सीबीआई जांच शुरू होने के बाद कांग्रेस सरकार चौधरी से इन अहम पदों की जिम्मेदारी वापिस लेगी या फिर पहले की तरह वह इन अहम पदों पर तैनात रहेंगे?

मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे आईएएस?

cbi register case against hp ias officer

विनीत चौधरी के खिलाफ सीबीआई जांच की सूचना दो हफ्ते से हिमाचल सचिवालय में हर बड़े अफसर को है। लेकिन इसकी जानकारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को नहीं दी गई। अमर उजाला ने जब मुख्यमंत्री से बात की तो उन्होंने कहा-आई एम नॉट अवेयर ऑफ इट यानी मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

कार्मिक और गृह विभाग के अफसरों ने यह अहम जानकारी मुख्यमंत्री से क्यों शेयर नहीं की यह बड़ा सवाल है? सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने जांच से संबंधित सूचना के ‌‌लिए पत्र राज्य के मुख्य सचिव को जून के दूसरे सप्ताह में भेजा था। 10 जून को इसे डायरी किया गया। अब अफसर दो तर्क दे रहे हैं। एक तो इसमें सीबीआई ने केस से संबंधित कोई कन्सेंट नहीं मांगी थी, इसलिए इसे ब्रांच तक प्रोसेस करवाना जरूरी नहीं था।

दूसरा ये कि अफसर नहीं चाहते थे कि एचपीसीए जैसे मामलों के कारण खेमों में बंटे अफसरों की आपसी लड़ाई के तौर पर इसे देखा जाए। इसलिए कार्मिक विभाग ने इसका निपटारा सेक्रेटरी स्तर पर ही करवा लिया। अभी कोई अफसर आधिकारिक तौर पर कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed