फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at sonipat, three died.

ट्राले के नीचे घुसी कार, तीन की मौत

Thu, 06 Nov 2014 10:22 AM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
car accident at sonipat, three died.

हरियाणा के सोनीपत रोड स्थित गांव बोहर के पास बुधवार सुबह रिंग रोड पर कार के ट्राले से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल एक व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतकों में दो हिमाचल के बाथड़ी और बाथु (टाहलीवाल) और तीसरा पंजाब के होशियारपुर के सिहना का रहने वाला था। घटना सुबह करीब सात बजे की है। पुलिस के मुताबिक एर्टिगा कार में सवार हिमाचल के बाथु के रजनीश पुत्र गुरमेल, गुरमेल सिंह राणा, बाछड़ी का सुरेंद्र पुत्र रामदास, पंजाब के होशियापुर सिहना के नरेश पुत्र लीलूराम सवार होकर पुणे से हिमाचल प्रदेश आ रहे थे।
विज्ञापन


बोहर के पास आगे ट्राला चल रहा था। कार की स्पीड तेज थी। अचानक ट्राला चालक के ब्रेक लगाने से कार ट्राले में पीछे से नीचे जा घुसी। घटना में गुरमेल (बाथु), सुरेंद्र (बाथड़ी) तथा नरेश की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक की हालत गंभीर

car accident at sonipat, three died.

घायल रजनीश को गंभीरावस्था में पीजीआई लाया गया। यहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

पुणे से अपने घर जा रहे थे कार सवार
रजनीश फिलहाल पुणे में रह रहा था। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में ठेकेदारी का कार्य करता था। वह पुणे से हिमाचल प्रदेश के ऊना जा रहा था। हादसे में गंभीर घायल हुए रजनीश ने हादसे की जानकारी तत्काल पुणे में अपने दोस्त राजेश को दी, जो जींद का रहने वाला है। इस पर राजेश के परिजन रोहतक पहुंचे। दोपहर बाद रजनीश के परिजन भी पहुंच गए।

तीन मौतों से गम में डूबा टाहलीवाल

car accident at sonipat, three died.

ऊना के टाहलीवाल क्षेत्र के बाथू बाथडी एवं पंजाब सीमा से सटे गांव कालेवाल सेतीन लोगों की पंजाब के रोहतक में दुर्घटना में मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जैसे ही क्षेत्र के लोगों को तीन लोगों की मौत के बारे में पता चला, तो समूचे क्षेत्र में मातम सा गया है।

हादसे में घायल हुए बाथू के गुरमेल सिंह के बेटे की हालत भी नाजुक बनी हुई है। मृतक गुरमेल सिंह के भांजे मिंटू ने बताया कि उनके मामा पूना में मंडी में आडतियों के साथ काम करते थे और पूना से अपनी गाड़ी से वापस अपने गांव आ रहे थे।

मिंटू ने बताया कि हादसे में उनके मामा के बेटे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र गमहीन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed