नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी में एक ऑल्टो कार सुकेती खड्ड में गिर गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं। हादसा देर रात हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार ये ऑल्टो कार देर रात मंडी से नेरचौक की ओर जा रही थी। कार में कुल पांच लोग सवार थे। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे का पता काफी देर बाद स्थानीय लोगों को चला।
बताया जा रहा है कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
अस्पताल पहुंचाए गए घायल
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों को मंडी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हादसा कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस घायलों के बयान लेने की भी कोशिश कर रही है। फिलहाल ये जोनल अस्पताल में भर्ती है। हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि कार में सवार ये सभी लोग मंडी के जजैंहली और साथ लगते गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान की जा रही है। साथ ही इनके परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।