खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से चंबा की ओर आ रही एक ऑल्टो डोल नामक स्थान पर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में कुल चार ही लोग सवार थे।
कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है। शुक्रवार दोपहर बाद हुआ ये हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
हादसे का शिकार हुए तीन लोग जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे। वहीं, चौथा शख्स चंबा जिले का रहने वाला था।
इनकी गई जान
पुलिस के अनुसार अब तक मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें तारा चंद गांव डोल तहसील व जिला चंबा, राम कृष्ण गांव मासका तहसील बशोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर, पवन कुमार गांव मासका तहसील बशोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर और प्रमोद कुमार गांव मासका तहसील बशोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक कार चंबा की ओर आ रही थी। डोल नामक स्थान पर कार अनिंयत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही खैरी चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
बाद में शवों को डलहौजी अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमाटम करनें के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।