फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident in himachal, 8 died.

हिमाचल: खाई में गिरी बस, आठ लोगों की मौत

Thu, 09 Apr 2015 08:18 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
bus accident in himachal, 8 died.

हिमाचल के नेरवा में एक बड़ा बस हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट बस गहरी खाई में जा गिरी जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसा शाम करीब सवा चार बजे हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि सात ने मौके पर दम ही तोड़ दिया।

विज्ञापन


एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। ये निजी बस विकासनगर से त्यूणी जा रही थी। बस में 23 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस खटारा हालत में थी। यह जैसे ही फेडिज पुल के पास पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब साढे़ तीन सौ फीट गहरे नाले में जा गिरी।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

नेरवा के दंपति की मौत

bus accident in himachal, 8 died.

हादसे में नेरवा की पवान पंचायत के दंपति की भी मौत हो गई है। दो लोग उत्तराखंड और दो कोलकाता के रहने वाले हैं। हादसे में मारे गए एक व्यक्ति के अलावा एक साधु की पहचान नहीं हो सकी है। बस हादसे के घायलों को त्यूणी और नेरवा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि सात लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने त्यूणी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्यूणी के एसडीएम अशोक पांडेय और नेरवा के तहसीलदार मोही राम चौहान मौके पर पहुंचे।

तहसीलदार ने प्रशासन की ओर से हादसे में मारे गए नेरवा के दंपति के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी बस में आगे की सीट पर बैठा एक शख्स सही सलामत है। इसने हादसे के वक्त खिड़की से बाहर छंलाग लगा दी थी।

ये हैं मृतकों की सूची

bus accident in himachal, 8 died.

पवान पंचायत के बांदूर गांव निवासी मूरत सिंह (32), उसकी पत्नी रीना देवी (30), बस मालिक मंजीत सिंह सरदार, सुरजीत विश्वास कोलकाता, बस चालक किशन सिंह विकासनगर उत्तराखंड, परमा नंद जोशी गांव, जगतान त्यूणी, उत्तराखंड, एक नेपाली मजदूर और एक साधु।

हादसे में 15 लोग घायल हैं जो नेरवा अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों का जमावड़ा लग गया है। उत्तराखंड से भी घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed