फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus accident: driver said bus suddenly start moving in wrong direction

बस हादसा: पढ़ें चालक का चौंकाने वाला बयान

Wed, 28 May 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 May 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
Bus accident: driver said bus suddenly start moving in wrong direction

बस चालक का कहना है कि बस कैसे उल्टी दिशा में चली गई उसे मालूम नहीं। गलत दिशा में जाकर बस सड़क से बाहर हो गई और अपने आप उल्टी दिशा में चलने लगी। जिला प्रशासन ने बस हादसे के कारणों की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

पढ़ें, एचआरटीसी की बस खाई में गिरी, 14 की मौत
विज्ञापन

हादसे में घायलों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। आईजीएमसी अस्पताल में घायलों को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार से पच्चीस हजार तक दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि शुरूआती जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही का लग रहा है। चालक हादसे में घायल है और इसका ठियोग अस्पताल में उपचार चल रहा है।

डाक्टरों की टीम भी भेजी

Bus accident: driver said bus suddenly start moving in wrong direction

उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी। सभी घायलों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। घायलों को फौरी राहत दी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि शुरूआती जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही लग रही है।

हादसे में 14 यात्रियों की मौत हुई है। घायलों को आईजीएमसी लाया जा रहा है। बस का चालक ठियोग अस्पताल में दाखिल है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिलीप कंवर ने कहा कि डीडीयू अस्पताल से भी डाक्टरों की एक टीम घटनास्थल की तरफ भेजी गई है। मौके पर ही पोस्टमार्टम किए जा रहे हैं।

रक्त दान के लिए की अपील

Bus accident: driver said bus suddenly start moving in wrong direction

आईजीएमसी प्रबंधन को पहले ही हादसे की सूचना देकर इंतजाम पूरा करने के निर्देश दे दिए गए थे। आपातकालीन वार्ड को खाली रखा गया। डाक्टरों की टीम तैयार की गई लेकिन जरूरत के मुताबिक ब्लड नहीं मिल पाया।

हादसे की खबर के बाद लोगों का हजूम अस्पताल के बाहर जुट गया था। इस पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ने बाहर आकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह घायलों की मदद के लिए आगे आकर रक्तदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed