रामपुर में बस हादसा: 6 की मौत, बच्ची लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के रामपुर के पास एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 25 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, तीन साल की एक मासूम बच्ची लापता है। इसके नाले के पानी में बहने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार एसकेटी नाम की ये प्राइवेट बस ज्यूरी से शिमला आ रही थी। जैसे ही नीरथ के पास पहुंची कि चालक ने नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि चालक तेज रफ्तार में बस को चला रहा था। इससे पुल के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई और नीचे खाई में गिर गई।
लगातार बारिश होने के कारण खाई में बह रहा नाला इन दिनों उफान पर होने के कारण बच्ची पानी में बह गई। वहीं, हादसे में छह लोगों ने दम तोड़ दिया। बाकी घायल हुए 25 लागों को खाई से बाहर निकालकर रामपुर और शिमला के अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है।
सुबह के समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत को गई। इसके बाद तीन अन्य ने घायलों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
पुलिस के अनुसार सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वहीं, लातपा बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बस पुल से करीब 150 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी। घायलों को बस से निकालने के लिए क्रेन तक की मदद लेनी पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही आईटीबीपी के जवान चार बसों में यहां पहुंचे। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
बस में सवार लोगों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। सवारियों ने चालक को बस की रफ्तार कम करने को भी कहा मगर यह नहीं माना। बस में सवार यात्रियों ने बयान में कहा कि जैसे ही बस पुल के पास पहुंची कि बस ब्रेक लगाकर इसे धीमा करने लगा।
लेकिन तेज रफ्तार के चलते ब्रेक भी नहीं लगी। इससे बस अनियंत्रित होकर पुल से नाले में जा गिरी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। अस्पताल में घायलों और मृतकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।