फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus Accident in a Lake in Bilaspur, Himachal Pradesh - 25 Died

हिमाचल हादसा: अब तक 26 लोगों की मौत

Thu, 25 Sep 2014 08:22 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
Bus Accident in a Lake in Bilaspur, Himachal Pradesh - 25 Died

हिमाचल के जिला बिलासपुर में एक प्राइवेट बस के गोबिंद सागर झील में गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 19 लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है।

विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब ये बस एचपी 69-5103 झील के उपर बने डैम से गुजर रही थी। अचानक अनियंत्रित हो जाने से बस राहिंया के पास झील में गिर गई। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ऋषिकेश से बिलासपुर आ रही थी। फिलहाल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 26 शवों को झील से बाहर निकाल लिया है।

खिड़की बंद होने से ज्यादा मौतें

Bus Accident in a Lake in Bilaspur, Himachal Pradesh - 25 Died

पुलिस के अनुसार मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। झील से कुछ और शव बरामद हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि बस की ज्यादातर खिड़कियां बंद थी। इससे ज्यादातर लोग बस के अंदर ही फंस गए।

पानी भरने से बस डूब गई जिससे यात्री बाहर भी नहीं निकल पाए। बस में कुल कितने लोग सवार थे, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। बस में सवार कुछ लोग बचाए गए हैं और इनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इनके अनुसार 45 से ज्यादा लोग इस बस में सवार थे।

आज फिर चलेगा रेस्‍क्यू ऑपरेशन

Bus Accident in a Lake in Bilaspur, Himachal Pradesh - 25 Died


हादसे के दूसरे दिन वीरवार को भी झील में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। बुधवार को भी यहां सर्च ऑपरेशन चला था जिसमें 19 लोगों को बाहर निकाया गया था। इन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस का कहना है कि गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द झील में पड़े बाकी लोगों को शवों को भी बाहर निकाल लिया जाए। तलाशी अभियान में स्‍थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।

उधर, सीएम वीरभद्र सिंह आज बिलासपुर जा रहे हैं। वे घायलों से मिलेंगे।

विज्ञापन

मृतकों की हुई शिनाख्त

Bus Accident in a Lake in Bilaspur, Himachal Pradesh - 25 Died

शशिपाल पुत्र कुलदीप सिंह, गांव डमली उम्र 20 वर्ष, अंजना पत्नी ध्रुव कुमार, गांव ऋषिकेश उम्र 35 वर्ष, सुरेंद्र कुमार पुत्र रूपलाल, गांव कंदरौर उम्र 28 वर्ष, अमरजीत सिंह पुत्र कर्म सिंह गांव कल्लर उम्र 27 वर्ष, चमन लाल पुत्र दौलत राम गांव गुलाणी उम्र 24 वर्ष, ठाकुरदास पुत्र होशियार सिंह गांव भटेड़ उम्र 28 वर्ष, पूजा देवी पुत्री सुभाष चंद गांव बैहनाजटटां उम्र 15 वर्ष, मदन लाल पुत्र दुर्गा राम गांव कल्लर उम्र 48 वर्ष, संजू पुत्र सीताराम गांव विजयपुर उम्र 32 वर्ष, सागर पुत्र चमनलाल गावं भझवाणी उम्र 35 वर्ष, करण पुत्र राजकुमार गांव नोग उम्र 17 वर्ष, इंद्रदेव पुत्र संतराम गांव औहर उम्र 62 वर्ष, नथुराम पुत्र शिवराम गांव भझवाणी उम्र 50 वर्ष, सतीश कुमार पुत्र चमन गांव सलासीं उम्र 34 वर्ष, मनु पुत्र कालाराम गांव धार टटोह उम्र 23 वर्ष, नितेश गौतम पुत्र देशराज गांव रप्पड़, अंकित पुत्र श्याम लाल गांव बेनला, मीना देवी पुत्री सदाराम गांव कसेह, अनुपमा पुत्री धर्मदास गांव कसेह, सपना पुत्री देवराज गांव बेहनाजटटां, प्यारेलाल पुत्र निक्का राम गांव बैहनाजटटां, नंदलाल पुत्र हरी राम धराड़सानी, पूनम पुत्री होशियार, बैहनाजटां उम्र 19 वर्ष, संजीद पुत्र नारायण, जिला कांगड़ी (बिहार) उम्र 20 शामिल है जबकि एक मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घायलों में 19 लोग शामिल

Bus Accident in a Lake in Bilaspur, Himachal Pradesh - 25 Died

विजय कुमार पुत्र जीतराम गांव धराड़सानी, जगदीश पुत्र सोहन सिंह गांव औहर, राजकुमार पुत्र सीताराम गांव बेहनाजटां, सुमन पत्नी शशिपाल गांव कोठी, देशराज पुत्र घनश्याम समलेटा, मनी धीमान पुत्र पोती राम गांव छत, देवनंद पुत्र रामपाल गांव भटेड़, राजेश कुमार पुत्र धनीराम रोड़ा बिलासपुर, सुखदेव पुत्र बख्शी राम गांव भझवाणी, सचिन पुत्र सुंदर सिंह गांव भझवाणी, धर्म सिंह पुत्र धनी राम गांव भझवाणी, चरंजी पुत्र सुखराम भझवाणी, श्यामलाल पुत्र बंसी राम गांव कोठी, उमेश कुमार पुत्र कालीदास गांव बेहनाजटां, रतनलाल पुत्र चेपू राम गांव बेहनाजटां, नंदलाल पुत्र शाली राम गांव बेहलग, रूपलाल पुत्र महेंद्र गांव लहणु कनैता, राजीव कुमार पुत्र नंदलाल कल्लर शामिल हैं।

आए दिन हो रहे बड़े हादसे

Bus Accident in a Lake in Bilaspur, Himachal Pradesh - 25 Died

हिमाचल में ये हादसा पहला बस हादसा नहीं है। यहां हर महीने बड़े हादसे हो रहे हैं। इससे पहले सिरमौर और ठियोग में हुए बस हादसों में भी 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

सरकार हर बार हादसे रोकने के दावे तो करती है लेकिन आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। इससे सरकार के दावों की पोल भी खुल रही है।

बहरहाल बिलासपुर हादसा कैसे हुआ, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश भी दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed