फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bogus investment company fraud in hamirpur

एफडी-आरडी के नाम पर करोड़ों रुपये डकार कर नामी कंपनी फरार

Tue, 12 Jul 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
bogus investment company fraud in hamirpur

पिछले तीन सालों से अड्डा जमाए बैठी एक नामी कंपनी निवेशकों के करोड़ों रुपये डकार कर फरार हो गई है। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। गांधी चौक स्थित कंपनी के कार्यालय में ताला लटका हुआ है। कंपनी स्टाफ के फरार होने के बाद हजारों निवेशकों

विज्ञापन


के हाथ-पांव फूल गए हैं। कंपनी ने एफडी और आरडी के नाम पर करोड़ों रुपये जुटा लिए और जब इनके मैच्योर होने का समय आया तो फरार हो गए। कंपनी कार्यालय में ताला देख निवेशकों ने हमीरपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


कंपनी ने वर्ष 2013 में हमीरपुर शहर में शाखा खोली थी। इस दौरान सूबे के सभी निवेशकों ने अपने खाते हमीरपुर शाखा में ट्रांसफर करवा लिए। इस दौरान कंपनी ने हजारों नए इन्वेस्टर भी जोड़ लिए। पीडि़त कौल सिंह, प्रवीन कुमार, राजेश कुमार, प्यारो देवी, बाबू
विज्ञापन
विज्ञापन


राम, बलविंद्र, रेखा कुमारी, संतोष कुमार, अनिता कुमारी आदि का कहना है कि हजारों लोगों ने कंपनी में करीब तीन से चार हजार करोड़ रुपये की एफडी और आरडी करवा रखी थी। इससे पहले एफडी और आरडी मैच्योर होती, कंपनी कार्यालय बंद कर फरार हो गई है। बता दें कि कंपनी देश के अधिकतर राज्यों में पहले ही शाखाएं बंद कर चुकी है।

मैच्योर एफडी का भी नहीं किया भुगतान

bogus investment company fraud in hamirpur

वर्ष 2013 में कंपनी की शाखा खुलते ही कई लोगों ने एक साल की एफडी और आरडी करवाई। अगस्त 2014 में पॉलिसी मैच्योर हो गईं, लेकिन कंपनी अधिकारियों ने इनका भुगतान नहीं किया। पैसा न निकालने पर ज्यादा ब्याज का तर्क दिया गया। हालांकि, कई उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर काटते रहे, लेकिन पैसा देने से आनाकानी करते रहे।

मामले को लेकर निवेशकों की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। हर पहलू की जांच के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र कुमार रत्न, सदर थाना प्रभारी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed