{"_id":"5b1e188e4f1c1baf6e8b76f4","slug":"body-builders-beaten-two-men-in-sanjauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बॉडी बिल्डरों ने पीटे युवक, किसी की नहीं हुई हिम्मत, सौ मीटर पर पुलिस चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार में बॉडी बिल्डरों ने पीटे युवक, किसी की नहीं हुई हिम्मत, सौ मीटर पर पुलिस चौकी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली चौक पर दबंगई दिखाते हुए आधा दर्जन युवकों के एक गुट ने दो युवकों को बेरहमी से पीट दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे ओवरटेक को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस पर एक वाहन में सवार करीब आधा दर्जन युवक बाहर उतरे और दूसरे वाहन में सवार दोनों युवकों को बाहर खींच लिया। ये दबंग बाजार में चिल्लाते हुए कह रहे थे कि..वो बॉडी बिल्डर हैं।
विज्ञापन
इनकी दादागिरी देखकर बाजार में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि युवकों को उनके चंगुल से बचाए। ये बेरहमी से इन्हें पीटते रहे। इस दौरान वहां जाम लग गया और लोग परेशान होते रहे। युवकों को पीटने के बाद बाजार में हल्ला मचाते हुए ये दबंग वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
सौ मीटर दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। रात करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ये दबंग वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
इसके बाद मारपीट का शिकार हुए दोनों युवक संजौली पुलिसस चौकी पहुंचे। एसपी ओमापति जमवाल ने बताया कि वारदात की जानकारी नहीं है। वे संजौली पुलिस चौकी से इस बारे में बात करेंगे।