बिलासपुर में दो हादसे, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में बुधवार मातम का माहौल लेकर आया। सुन्नी में हुए बस हादसे में एक शिक्षक की पूरे परिवार सहित मौत से दिल दहल उठे तो छकोह और डंगार में हुए सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत ने सबके दिल पसीज कर रख दिए।
मंगलवार रात मलोखर के अंतर्गत छकोह में एक बस लगभग 400 गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई।
भराड़ी थाना के तहत डंगार में बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
कंडक्टर चलाकर ले गया बस, मौत
पहला हादसा छकोह-नयनादेवी सड़क मार्ग पर मंगलवार रात को पेश आया। पुलिस के अनुसार छकोह-नयनादेवी रूट पर चलने वाली बस के चालक और परिचालक छकोह के समीप खाना खाने के लिए रुके थे।
चालक भोजन पैक करवा रहा था। अचानक परिचालक ने बस चला ली। कुछ दूरी पर जाकर बस (एचपी-23ए-7219) एक मोड़ से नीचे लगभग 400 फुट गहरी खाई में गिर गई।
उस समय बस में कोई सवारी नहीं थी। हादसे में बस के परिचालक अजय कुमार पुत्र सुख राम निवासी सुन्हाणी (झंडूता) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिचालक बस चलाकर स्वयं ही ले गया था। डेढ़ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
निजी बस से टकराई बाइक, युवक की मौत
बिलासपुर के भराड़ी पुलिस के मुताबिक लदरौर गांव का शशिकांत उर्फ अंकु पुत्र विधि चंद अपने बाइक (एचपी-23बी-8292) में सवार होकर घुमारवीं से भोटा की ओर जा रहा था।
एनएच-103 पर डंगार के समीप सामने से आ रही एक निजी बस (एचपी-69ए-0893) के साथ उसकी टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बस चालक रविंद कुमार निवासी मलोट को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने कहा कि छानबीन जारी है।