बस से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौके पर ही मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर बौड़ में शनिवार को बस और बाइक की टक्कर में युवक-युवती की मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पेश आया।
मृतकों की पहचान मंगल दास (20) पुत्र तेज राम निवासी फिरोजपुर कलां, पठानकोट और तानिया मेहरा पुत्री पूर्ण चंद गांव छन्नी डाकघर फिरोजपुर कलां, पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शवों को नूरपुर अस्पताल भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार शनिवार को एक मोटरसाइकिल पठानकोट की तरफ जा रहा था।
बाइक को मंगल दास चला रहा था। बाइक पर एक युवती तानिया मेहरा भी बैठी थी। दोनों नूरपुर से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बौड़ में विपरीत से आ रही एचआरटीसी की बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई।
दोनों ने मौके पर ही तोड़ा दम
हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नूरपुर थाना को दी। इसके चलते थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ठाकुर तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल भिजवाया। घटना स्थल का भी जायजा लिया। थाना प्रभारी नूरपुर ज्ञान सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।