फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bemloe case, vigilence measure the land.

बैमलौई बिल्डर्सः अब बड़े नेता भी निशाने पर

Tue, 11 Nov 2014 10:50 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
bemloe case, vigilence measure the land.

बहुचर्चित बैमलोई बिल्डर्स मामले में वन अधिकारियों के बाद अब कुछ नेता भी विजिलेंस के निशाने पर आ गए हैं। अब तक की जांच में विजिलेंस को इनके खिलाफ सबूत मिले हैं। जांच एजेंसी पहले इस मामले में मनी लॉन्ड्रिग के सबूत भी मिलने का दावा कर चुकी है।

विज्ञापन


स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को शिमला में ओल्ड बीयरखाना की पैमाइश की। बैम्लोई बिल्डर्स मामले की जांच की कड़ी में यह डिमार्केशन राजस्व कर्मियों के सहयोग से वन अधिकारियों और बीयरखाना के मौजूदा मालिक की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन


यह नाप-नपाई मंगलवार को साढ़े 10 बजे शुरू हुई और डेढ़ बजे तक चलती रही। विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक रमेश छाजटा खुद मौके पर मौजूद रहे। विजिलेंस अब जल्द इस केस की जांच पूरा करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकते हैं नए खुलासे

bemloe case, vigilence measure the land.

सूत्रों की मानें तो विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में कुछ नेताओं और अफसरों को लपेटने की भी पूरी तैयारी कर ली है। जल्दी ही नए खुलासे हो सकते हैं। शुरुआती जांच में सामने आया था कि इस निर्माण के लिए जो सड़क बनाई गई थी वह सीएम ऑफिस से जारी डीओ से तैयार की गई थी।

हालांकि ये डीओ विजिलेंस के हाथ नहीं लगा लेकिन मामले में कई नेताओं के शामिल होने की बात जरूर पक्की हो गई। इस प्रकरण में विजिलेंस ने नवंबर 2013 में शिमला थाने में भारतीय दंड संहिता और वन अधिनियम में दर्ज किया था।

अभी केस में किसी भी अधिकारी को नामजद नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही कुछ वन अधिकारियों के नाम इसमें शामिल हो सकते हैं। इसमें सड़क के लिए अवैध पेड़ कटान के आरोप में कुछ वन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है।

मरे लोगों के नाम पर बना दी थी सड़क

bemloe case, vigilence measure the land.

गौरतलब है कि इस निर्माण के लिए एमसी ने महज एक दिन में नक्‍शा पास कर दिया था। वहीं, जिन लोगों की मांग पर यहां के लिए सड़क तैयार की गई थी वे असल में इस क्षेत्र के रहने वाले ही नहीं थे।

कुछ लोग मर चुके थे जबकि मांगपत्र में शामिल बाकी नाम फर्जी थी। विजिलेंस के अनुसार सड़क बनाने के लिए लोगों की मांग को आधार बताया गया था। लेकिन जब जांच की तो पता चला कि सड़क से किसी को फायदा नहीं हो रहा।

ये फोरेस्ट एरिया में बनाई गई थी और किसी ने इसे बनाने की ‌डिमांड नहीं की थी। आरोप ये भी हैं कि नगर निगम शिमला के एक अधिकारी ने यहां सड़क पहुंचाने के लिए एक ही दिन में सारी औपचारिकताएं पूरी करवाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed