{"_id":"5e42bc378ebc3ee5de2bf8c9","slug":"baldev-s-brother-attacked-former-shilai-mla-while-returning-from-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौटते समय शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के भाई पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी से लौटते समय शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के भाई पर हमला
Tue, 11 Feb 2020 08:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोनहाट/शिलाई (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोनहाट/शिलाई (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
बलदेव तोमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के भाई पर हमला हुआ है। उनके छोटे भाई राजेंद्र तोमर मारपीट की घटना में घायल हो गए हैं, जबकि उनका एक दोस्त भी चोटिल हुआ है। राजेंद्र तोमर ने शिलाई थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि वह अपने दोस्त की गाड़ी में एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक बिशन सिंह तोमर ने बेवजह गाड़ी के शीशे पर मुक्का मारा, जिसके बाद गाड़ी मालिक ने मुक्के मारने का कारण पूछा। थोड़ी सी बहस होने के बाद मामले को सुलझा कर वे लोग वहां से आगे निकल गए। लेकिन, थोड़ी देर बाद बिशन तोमर ने उन्हें ओवरटेक करके गाड़ी को बीच सड़क में खड़ा किया और लोहे की रॉड निकाल कर उन पर हमला कर दिया। इसमें राजेंद्र सिंह तोमर और उनका दोस्त जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
उधर, बिशन सिंह तोमर का आरोप है कि पूर्व भाजपा विधायक के छोटे भाई ने उसके पांव पर गाड़ी चढ़ाई थी। उसके बाद उन्होंने गाड़ी को रिवर्स करके उसे कुचलने का प्रयास भी किया। राजेंद्र तोमर और उसके एक अन्य साथी ने उनकी धर्मपत्नी से भी हाथापाई की। इसी वजह से मजबूरन आत्मरक्षा में परिवार को बचाने के लिए उसने उन दोनों पर जवाबी हमला किया। उधर, एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि राजेंद्र तोमर की शिकायत पर पुलिस ने शिलाई थाना में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। उनका मेडिकल करवाकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन