एचएएस अधिकारी की गाड़ी से बैग उड़ाकर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्थानीय एमसी पार्क ऊना के पास खड़ी एक एचएएस अधिकारी की गाड़ी से शातिरों ने दिनदहाड़े बैग चोरी कर लिया। बैग में तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और करीब 13 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। पुलिस ने एचएएस अधिकारी वीरेंद्र शर्मा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कार के पास दो कचरा उठाने वाली लड़कियां घूम रही थीं। लेकिन, वारदात के बाद वे वहां से वो रफूचक्कर हो गईं। इनके ऊपर शक जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एचएएस अधिकारी वीरेंद्र शर्मा रविवार सुबह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में अपने बेटे से मिलने जा रहे थे।
खुला रह गया था कार का शीशा
इसी दौरान ऊना के एमसी पार्क के पास उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। अधिकारी ने तुरंत किसी दुकानदार से संपर्क कर टायर पंक्चर लगाने की व्यवस्था की। वहीं, उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को भी चिलचिलाती धूप से बचने के लिए पास ही किसी जगह बैठा दिया। इसी बीच कार का एक शीशा खुला रह गया। इसका फायदा उठाते हुए किसी ने गाड़ी में से बैग उड़ा लिया।
गाड़ी के टायर का पंक्चर लगने के बाद जब अधिकारी की नजर कार के अंदर पड़ी, तो गाड़ी में से बैग को गायब पाकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।