फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   baba raped a women at chamba.

पति की शराब छुड़ाने के बहाने साधु ने किया महिला से रेप

Sat, 30 Jan 2016 11:49 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
baba raped a women at chamba.

शराबी पति के इलाज करने का झांसा देकर एक ढोंगी साधु ने महिला को लगभग दो माह तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान साधु महिला को जान से मारने की धमकी देकर पहले कांगड़ा और फिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर ले गया जहां उसने महिला से लगातार दुराचार किया।

विज्ञापन


यह खुलासा चंबा की रहने वाली पीड़ित महिला ने जैसे-तैसे ढोंगी की कैद से छूटने के बाद पुलिस को दी शिकायत में किया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात रंगनाथ पाठक उर्फ साधु बाबा से हुई थी।
विज्ञापन


वेशभूषा में वह हर समय साधु महात्मा जैसा रहता था। महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे का आदि है। साधु ने उसके पति का इलाज कर शराब की लत छुड़ाने का विश्वास दिलाया। ऐसे में रंगनाथ पाठक उर्फ साधु बाबा कांगड़ा से चंबा महिला के पति का इलाज करने के लिए आने-जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ कई महीने तक करता रहा रेप

baba raped a women at chamba.

रंगनाथ ने महिला को अपने विश्वास में लिया और फिर अचानक महिला को लेकर उसके घर से फरार हो गया। इस दौरान रंगनाथ ने महिला को अलग-अलग स्थान पर लेकर जाता और दुराचार करता रहा। विरोध करने पर महिला को बार-बार जान से मार देने की धमकी मिलती थी।

बाद में महिला इसके चंगुल से छूटी और पति व पुलिस को सारी बात बताई। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर चंबा बीर बहादुर ने बताया कि पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed