{"_id":"333f0d4efaa1033b2193e01e1c897526","slug":"b-tech-student-bravely-showing-the-robber-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक स्टूडेंट ने बहादुरी दिखा दबोचा लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक स्टूडेंट ने बहादुरी दिखा दबोचा लुटेरा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 19 Aug 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीटेक स्टूडेंट विकास यादव की बहादुरी से एक लुटेरा पकड़ा गया, जो विजयनगर में एनएच-24 पर फलवाले से लूटपाट कर साथियों संग बाइक पर भाग रहा था। कार से करीब एक किलोमीटर पीछा कर बदमाश को दबोचा। हालांकि दो बदमाश भाग गए। विजयनगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सिहानी गेट निवासी विकास ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बाइक सवार तीन बदमाश फलवाले शंभू से लूटपाट कर रहे थे। शंभू बिहार का है और विजयनगर में रहता है। एक बदमाश उस पर तमंचा ताने था और दूसरे ने चाकू। तीसरा बाइक स्टार्ट कर खड़ा था।
विज्ञापन
वह दोस्तों अविलाश और प्रदीप संग कार में मथुरा से लौट रहा था। उन्होंने लूटपाट करते देखा तो कार से उतरकर उन्हें पकड़ने दौड़े। मगर वे शंभू से 3500 रुपये लूटकर भागने लगे। उन्होंने कार उनके पीछे दौड़ा दी।
विज्ञापन
विजयनगर बाईपास पर पेट्रोल पंप केपास उन्होंने बदमाशों को रोकने के लिए उनकी बाइक में हल्की टक्कर मारी। तीनों बाइक समेत गिर गए।
वे उन्हें पकड़ने दौड़े, इस दौरान दो तो बाइक लेकर भाग गए, जबकि एक पकड़ा गया। वह खुद को बागपत का बता रहा है। एसएचओ विजयनगर ने बताया कि उससे पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश की जा रही है।