फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attempt to murder crime in una himachal.

देवर ने भाभी को चाकू घोंपकर किया लहूलुहान

Sun, 20 Dec 2015 06:44 PM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder crime in una himachal.

हिमाचल के ऊना जिल के गांव अप्पर देहलां में एक व्यक्ति ने अपनी ही भाभी पर चाकू से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं, आरोपी ने बीच बचाव करने आए अपने भाई पर भी चाकू से प्रहार कर दिया। पीड़िता की पहचान अप्पर देहलां निवासी सुमन लता के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्र अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी देवर राकेश कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार देर रात आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। लेकिन, रविवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अप्पर देहलां निवासी अच्छर राम ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई एक ही मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

विरोध किया तो चाकू से कर दिया हमला

attempt to murder crime in una himachal.

शनिवार देर रात जब उसकी पत्नी सुमन लता अपने कमरे से बाहर निकली तो राकेश ने उसके साथ झगड़ना शुरू कर दिया। सुमन ने जब राकेश का विरोध किया तो उसने चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे सुमन लता गंभीर रूप से घायल हो गई। सुमन के चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। इतने में आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल सुमन को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। रविवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed