फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attempt to murder case at Una

घर के दरवाजे पर रेत दिया युवक का गला

Fri, 13 Jun 2014 09:17 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
attempt to murder case at Una

जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र के पिपलू में देर रात एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया गया। मगर किसने इस काम को अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल पाया है। हमले से युवक लहूलुहान हो गया। पीड़ित की पहचान यूपी के मुरादाबाद निवासी मुकेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुकेश पिपलू में अपने परिवार संग मजदूरी का काम करता है। मुकेश की पत्नी का कहना है कि उसका पति शराब का आदी है। बुधवार को भी सुबह से शराब के नशे में धुत था। रात के समय वह गुस्से में घर से बाहर निकल गया। लेकिन कुछ देर के बाद दरवाजे के बाहर किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


दरवाजे के बाहर देखा तो उसका पति खून से सना पड़ा था। इसके बाद उसने फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मुकेश कुमार के बयान लेने चाहे पर वह बयान नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में रैफर किया युवक, हालत गंभीर

attempt to murder case at Una

घायल अवस्था में परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए हैं, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार हैं।

घटना के बाद युवक को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बंगाणा ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे ऊना रेफर कर दिया गया, जहां से उसे पीजीआई भेज दिया गया।

बंगाणा के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मुकेश के गले पर तेजधार हथियार का गहरा निशान है। बयान लेने के लिए शुक्रवार को बंगाणा पुलिस पीजीआई रवाना हो रही है। बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि मुकेश पर हमला किया गया है या फिर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed