{"_id":"573aa74b4f1c1b5316ac762d","slug":"attack-on-car-driver-at-una-snatch-away-18-thousand-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दो भाइयों पर हमला, नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार दो भाइयों पर हमला, नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 18 May 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब की सीमा पर एक कार में सवार दो भाइयों पर हमला कर शातिर उनसे 18 हजार रुपये छीन मौके से फरार हो गए।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल-पंजाब की सीमा पर ऊना जिला में आरटीओ बैरियर के पास एक कार में सवार दो भाइयों पर हमला कर शातिर उनसे 18 हजार रुपये छीन मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले पांच युवकों में एक युवक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
गगरेट पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि, शातिरों की धरपकड़ के लिए जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक टटेहड़ा निवासी कमल कुमार और कृष्ण कुमार दोनों भाइयों ने शिकायत दर्ज करवाई कि वे रविवार रात को होशियारपुर से गाड़ी में अपने घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
कमल कुमार के अनुसार एक कार उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थी। जैसे ही उनकी कार ने हिमाचल सीमा में प्रवेश किया तो उक्त कार ने उनकी की गाड़ी से पास लेकर कार आगे लगा दी। अभी कमल कुमार और कृष्ण कुमार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार से युवक निकले और उन्होंने दोनों भाइयों को गाड़ी से बाहर निकाल कर मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी बीच एक युवक ने उसकी जेब में रखे 18 हजार रुपये छीन लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि शातिरों में से एक युवक गुरमीत पांवड़ा गांव का रहने वाला है। सोमवार को आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पांवड़ा गांव में भी दबिश दी, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कमल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।