फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ATM theft attempt at Batapul sirmaur.

देर रात शातिरों ने किया एटीएम उखाड़ने का प्रयास

Wed, 25 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलकुआं (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलकुआं (सिरमौर) Updated Wed, 25 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
ATM theft attempt at Batapul sirmaur.
एटीएम कक्ष के शटर को तोड़ने के प्रयास किए गए। इसके लिए चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया है। - फोटो : अमर उजाला

सिरमौर में देहरादून-कालाअंब एनएच-7 पर बातापुल के समीप अज्ञात चोरों ने एटीएम उखाड़ने के प्रयास किए। एटीएम शटर तोड़ने को गैस इटर का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसमें रखी गई लाखों की राशि को उड़ा सकें लेकिन ऐसे करने में सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


इसी एटीएम में कुछ वर्ष पहले भी ऐसे ही प्रयास हो चुके हैं। इसकी सूचना पांवटा पुलिस थाने में दे दी गई है। इस एटीएम में एक बार पहले भी चोरी के प्रयास हो चुके हैं। मिली जानकारी अनुसार बाता चौक के समीप यूबीआई बैंक शाखा का एटीएम लगा है।
विज्ञापन


विगत रात्रि को एटीएम कक्ष के शटर को तोड़ने के प्रयास किए गए। इसके लिए चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया है। एटीएम कैश मशीन को इससे उखाड़ने के प्रयास सफल नहीं हो सके है। बैंक सूत्रों का कहना है कि इस एटीएम में करीब 5 लाख नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एटीएम में रखी राशि तक चोर नहीं पहुंच सके। सुबह कुछ उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना बैंक शाखा व थाने में दे दी। सब इंस्पेक्टर मोती सिंह की टीम मौके पर पहुंची लेकिन फिलहाल बैंक शाखा से सीसीटीवी के फुटेज उपलब्ध नहीं हो सके हैं।

मुंबई से टीम के पहुंचने के बाद जांच प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। पुलिस टीम ने रपट दर्ज कर ली है जिससे एटीएम से कैश उड़ाने के असफल प्रयास करने वालों का पता चल सके। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि सूचना मिली है।


इसके बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी दी गई। बैंक शाखा प्रबंधन ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। बाता चौक के एटीएम का शटर तोड़ने के असफल प्रयास किए गए हैं लेकिन एटीएम से कोई कैश नहीं उड़ाया गया है। बैंक शाखा के एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed