बचकर रहिए, आपसे न हो जाए ऐसी एटीएम ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी एटीएम से पैसे निकालते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। एटीएम ठगी की ऐसी वारदात आपके साथ भी हो सकती है। पता चले ही आपकी कमाई गायब हो सकती है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला शिमला में सामने आया है।
यहां सुरेश शर्मा नाम के एक शख्स को 44 हजार का चूना लग गया। सुरेश कुमार के एसबीआई अकाउंट से ये पैसे गायब किए गए। एटीएम कार्ड सुरेश के पास ही था मगर उसके अकाउंट से हजारों की शॉपिंग की गई।
पैसे निकालने का मैसेज तक सुरेश को नहीं मिला। इसका पता तब चला जब पासबुक के जरिए उसके अकाउंट से 44 हजार निकालने की बात सामने आई। सुरेश ये जानकर दंग रह गया। आइए बताते हैं शातिरों ने कैसे ये वारदात अंजाम दी।
ऐसे अंजाम दी गई पूरी वारदात
हैलो, कौन सुरेश शर्मा, हां जी सुरेश शर्मा बोल रहा हूं। मैं मुम्बई से आपके बैंक के हैड ऑफिस से बोल रहा हूं। आपका एटीएम ब्लॉक कर दिया है और अब इसके स्थान पर फोटोयुक्त नया एटीएम जारी किया जाएगा।
अपने पुराने एटीएम कार्ड का नंबर बता दें। इसके बाद सुरेश ने उसे एटीएम कार्ड पर लिखा नंबर उसे बता दिया। हालांकि सुरेश ने अपना पिन नंबर नहीं बताया। इसके 2 दिनों बाद एसबीआई खाता मतयाणा से 44 हजार रुपए की शॉपिंग कर ली गई। इसका पता बाद में चला जब बैंक में पासबुक को अपडेट किया गया। सुरेश शर्मा को ठगों ने 44 हजार रुपए का चूना लगा दिया।
पैसा जमा कराने के नाम पर ठगी
वहीं, एक और मामला ऊना के गगरेट में सामने आया। यहां बैंक में पैसे जमा करवाने के नाम पर एक शख्स ने 15 हजार उड़ा लिए। मजदूर दिनेश कुमार एसबीआई में अपने 15000 रुपए जमा करवाने पहुंचा।
उसे बैंक में पैसा जमा करने का पता नहीं था। उसने पास के एक युवक से मदद मांगी। युवक के कहने पर 15 हजार रुपए उसे थमा दिए। वहीं, युवक दिनेश को उलझाकर गायब हो गया। जब तक दिनेश कुछ समझ पाता आरोपी फरार हो चुका था।
दिनेश ने इसकी शिकायत गगरेट पुलिस में कर दी है। मगर बताया जा रहा है कि जहां पर ये वारदात अंजाम दी गई वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी खराब है।