पुलिस आई और प्रोफेसर को उठा ले गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न के आरोप में निफ्ट के असिस्टेंट प्रोफेसर को सोमवार को गुड़गांव पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है। प्रोफेसर की पत्नी ने गुड़गांव थाने में उसके पति और ससुराल की तरफ से दहेज उत्पीड़न को लेकर मामला दर्ज करवाया था।
प्रोफेसर की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया था कि उसे और उसकी डेढ़ साल की बच्ची को जान से मारने की धमकियां भी जाती थीं।
इस संदर्भ में गुड़गांव पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ए और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
बच्ची को जन्म देने के बाद से कर रहे टार्चर
गुड़गांव के सेक्टर 17-सी की रहने वाली प्रोफेसर की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका पति, ससुर व सास बच्ची को जन्म देने के बाद उसे टार्चर कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार इस दौरान अपने पति के साथ रह रही महिला ने यह आपबीती कांगड़ा पुलिस को भी सुनाई, लेकिन कोई सहयोग न मिलते देख महिला ने गुड़गांव थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
उसकी शादी 24 जून 2011 को उस दौरान हुई थी, जब वह गुड़गांव के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाती थी। उसके पति नीरज का उस दौरान एक छोटा सा व्यवसाय था लेकिन उसके बाद उसकी कांगड़ा स्थित निफ्ट संस्थान में सितंबर 2012 को बतौर असिस्टेंट प्रोफैसर के पद पर तैनाती हो गई।
गुड़गांव पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत
महिला ने गुड़गांव पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि मामला यहीं से शुरू हो गया, जब नीरज की सरकारी नौकरी लग गई और उसके बाद उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दे दिया।
दहेज उत्पीड़न की शिकायत को लेकर दर्ज हुए मामले के संदर्भ में गुड़गांव पुलिस से एक एएसआई और कांस्टेबल कांगड़ा थाने पहुंचे। उसके बाद कांगड़ा थाने से पुलिस कर्मचारी गुड़गांव पुलिस के साथ निफ्ट गए और वहां से असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज को गिरफ्तार कर ले गए।
डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि गुड़गांव पुलिस के कर्मचारी पुलिस स्टेशन आए थे, वहां से नीरज को गिरफ्तार कर पुलिस ले गई है।