फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army Jawan rape women

शर्मनाक! सेना का जवान लूटता रहा महिला की अस्मत

Sat, 16 Jul 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर) Updated Sat, 16 Jul 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
Army Jawan rape women

सेना का जवान काफी समय से विवाहित महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत एक महिला ने फौजी पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वीरवार शाम बिझड़ी क्षेत्र की एक महिला पुलिस चौकी पहुंची। महिला ने पुलिस चौकी में शिकायत की कि एक सैनिक ने उसके साथ दुराचार किया है। इसकी सूचना चौकी कर्मचारियों ने संबंधित पुलिस थाना बड़सर में दी। इसके बाद महिला को चौकी से पुलिस थाना बड़सर ले जाया गया।

विज्ञापन

कई बार होटल ले जाकर किया रेप

Army Jawan rape women

यहां थाना प्रभारी की मौजूदगी में पीड़ित के बयान दर्ज किए गए। महिला का आरोप है कि वह विवाहित है। काफी समय से एक सैनिक उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। यहां तक कि कई बार आरोपी उसे होटल भी ले गया। यहां सैनिक ने उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि, आरोपों की सच्चाई का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed