{"_id":"7dbf7e72c503c220b324a3971f673446","slug":"accident-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर पर पत्थर गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर पर पत्थर गिरने से चालक की मौत
बयूरो/ अमर उजाला, जरी (कुल्लू)
Updated Sat, 26 Apr 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण घाटी में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में टिप्पर चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि टिप्पर पर गिरे पत्थर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात टिप्पर में चालक अपने गांव मलाणा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान एडिट टू के समीप अचानक पहाड़ से पत्थर नीचे लुढ़का और टिप्पर के ऊपर जा गिरा। इससे चालक की साइड पूरी तरह चट्टान के नीचे दब गई।
इससे चालक टिप्पर के कैबिन में दब गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पावर प्रोजेक्ट के कर्मियों और लोगों ने मौके पर पहुंच कर चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन चालक दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस सड़क हादसे में मारे गए चालक की पहचान मलाणा गांव निवासी बालक राम (31) के रूप में हुई है।