फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in chamba, driver died

रफ्तार का कहर, चालक की मौत

Fri, 23 May 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 23 May 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
accident in chamba, driver died

चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग पर तत्तवाणी के समीप एक कार रावी किनारे जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान उपजीत (43) पुत्र दुनी चंद निवासी शेरपुर खैरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वीरवार देर रात को कार (नंबर पीबी 06-8982) चंबा से सुलतानपुर की तरफ जा रही थी। देर रात को जब कार तत्तवाणी के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर रावी नदी के किनारे जा गिरी। इससे कार सवार की मौत हो गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार इतनी तेज गति से चल रही थी कि सड़क से निकलकर रावी के किनारे पत्थरों से जा टकराई। इस कारण कार चालक कार में ही मर गया था।

मृतक पेशे से ठेकेदार बताया जा रहा है। कार में वह अकेला ही जा रहा था। शुक्रवार तड़के सुबह स्थानीय लोगों ने कार हादसे की सूचना पुलिस को दी तो हेड कांस्टेबल राजपूत प्रदीप, कांस्टेबल रमेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एएसआई हरनाम सिंह ने भी मौके  पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह मृतक के शव को कार से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।


पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed