फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accident case at mandi

मंडी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत

Thu, 24 Apr 2014 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Apr 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
Accident case at mandi

मंडी के जोगेंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाले घटासनी बरोट सड़कमार्ग पर एक मारुति कार देर रात गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चमनलाल (45 साल) के तौर पर हुई है जो यहां धमचयाना गांव का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार देर रात चमनलाल एक कार में सवार होकर यहां से गुजर रहा था। यह कार टीकन गांव निवासी बिहारी लाल चला रहा था।

जैसे ही दोनों घटासनी मार्ग पर पहुंचे कि कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चमनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां इसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed