फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accident case at kullu, banjar

जीप खाई में गिरने से एक की मौत, छह घायल

Tue, 27 May 2014 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 May 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
Accident case at kullu, banjar

कुल्लू के बंजार उपमंडल के धामन गांव में एक जीप के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


हादसे के बाद बंजार की पल्दी घाटी गमगीन हो गई है। जानकारी के अनुसार पल्दी घाटी के कुछ लोग सब्जी मंडी टकोली से अपनी फसल को बेचकर अपने घरों को वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे धामन के नजदीक अचानक नियंत्रण बिगड़ने से यह जीप करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पीएचसी नगवाईं ले जाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाते समय सात घायलों में से एक देव राज ने दम तोड़ दिया।

छह लोग हुए हैं घायल

दो घायलों वेली राम 32 पुत्र गंगा राम गांव मरौड और दूसरे घायल डाबे राम 27 पुत्र हुकमी राम गांव सियुली को नगवाईं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अन्य घायलों में रूप सिंह बीना देवी, जय सिंह, रेवती राम को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed