{"_id":"5655beef7756891be521ecd98b84b71a","slug":"accident-at-theog-two-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के ठियोग में सड़क हादसा, सास बहू की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला के ठियोग में सड़क हादसा, सास बहू की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 13 Aug 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते ठियोग में मत्याना के निकट बुधवार रात हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायल आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार टाटा सूमो गाड़ी संख्या डीएल 1 सीपी 2961 बुधवार रात मानण से शिमला की ओर जा रही थी कि मत्याणा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे के समय गाड़ी में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर रोणी के मोड़ से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलने पर गाड़ी में सवार लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग के बाद शिमला के आईजीएमसी भेजा गया।
विज्ञापन
यहां पर घायल 19 वर्षीय सुभद्रा पत्नी मदन लाल निवासी मानण और दिल्मू देवी पत्नी भगत राम 52 साल ने शिमला में उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनल वर्मा चालक जई निवासी को पीजीआई रेफर किया गया है। इसके अलावा आईजीएमसी में अंकुश पुत्र बागू राम मानण निवासी, भूपेंद्र सिंह पुत्र केवल राम, मदन लाल पुत्र भगत राम का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
डीएसपी दुष्यंत सरपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी मानण से ठियोग की ओर आ रही थी। पुलिस हादसेे के कारणों को जुटाने में लग गई है। डीएसपी ने बताया कि हादसे में काल का ग्रास बनी दोनों महिलाएं रिश्ते में सास और बहू थीं।