{"_id":"4a0a08584082de297cc6c4e839ac1013","slug":"accident-at-mandi-mla-vihcles-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की जीप से टकराई कार, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की जीप से टकराई कार, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिला के चैलचौक-गोहर सड़क मार्ग पर मंगलवार देर शाम धर्मपुर के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की बोलेरो जीप के साथ हुई कार की टक्कर में घायल कार चालक भवदेव की जोनल अस्पताल मंडी में मौत हो गई।
विज्ञापन
भवदेव की मौत से थाची गांव में शोक का माहौल है। भवदेव अपने पीछे पांच बेटियां और गोद लिया एक पुत्र छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर इसे परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को थाची गांव में भवदेव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम ख्योड़ के समीप भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की जीप और भवदेव की कार के बीच जबदस्त टक्कर हो गई थी। दोनों वाहनों की भिड़ंत में कार चालक भवदेव और एक अन्य व्यक्ति अमर सिंह को गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
दोनों घायलों को को गोहर अस्पताल से मंडी रेफर किया गया था। जहां भवदेव ने दमतोड़ दिया। गोहर थाना पुलिस ने वाहनों की टक्कर में कार चालक भवदेव के खिलाफ ही लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था।
भवदेव की मौत पर प्रशासन की ओर से एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है।