पति से था इतना प्यार कि लगा लिया फंदा
हिमाचल के जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा में एक विवाहित महिला ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। यह महिला पिछले काफी दिनों से सदमे में थी। पति के बिना जीना इसके लिए मुश्किल हो रहा था।
पुलिस ने उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। महिला की पहचान 22 वर्षीय कंचन के रूप में हुई है। वह युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रहे अभिषेक लंबड़ की पत्नी थी। लंबड़ की पांच माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से कंचन काफी काफी सदमे में थी। इसे पति से इतना प्यार था कि उसके बाद यह खोई खोई सी रहती थी।
पंखे से लगाया फंदा
पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम कंचन की सास ने अपनी बहू के कमरे का दरवाजा खटखटाया और काफी देर तक आवाजें लगाती रही। दरवाजा न खुलने पर रंजना ने बहू की कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो उसकी बहू पंखे से झूल रही थी।
इसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों एवं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। कंचन ने लिखा है कि वह अपने पति की मौत से बहुत दुखी है और वह उनके बिना जी नहीं सकती। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।