{"_id":"6baaec6f26eef80501582ac710cc82fc","slug":"a-theft-case-in-shogi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Jul 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के शोघी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित सरपार मंदिर से अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गई। बीते साल भी इस मंदिर में चोरी हुई थी। इसके बाद मंगलवार रात को यहां से चोर एक बार फिर अष्टधातु की छोटी मूर्तियां और चांदी के छत्र चुरा ले गए।
विज्ञापन
बुधवार सुबह चोरी का पता चला। घटनास्थल पर एएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शिकायत के आधार पर थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
इस मंदिर में बीते साल भी चोरी हुई थी। मंदिर कमेटी ने हाल में शुद्धी के लिए तीन पंडितों को पाठ के लिए बुलाया। चोरी के बाद मंदिर की शुद्धी के मकसद से यह धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार रात को सभी मंदिर को बंद कर घर चले गए। सुबह देखा तो दरवाजा खुला था भीतर से अष्टधातु की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी हो गया था। एएसपी भजन नेगी ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।