{"_id":"b73f995eb62a2e900e002df00d10b3e1","slug":"a-saint-died-in-suspicious-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान घाट में कुटिया, साधु की संदिग्ध मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शमशान घाट में कुटिया, साधु की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Sun, 27 Jul 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले में स्थित बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
विज्ञापन
साधु पिछले कुछ दिनों से यहां शमशानघाट स्थित कुटिया में रह रहा था। रविवार को साधु का शव बरामद किया गया है। अभी तक साधु की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति ने पुलिस थाना में फोन करके सूचना दी कि शाहतलाई के शमशानघाट की कुटिया में किसी साधु का शव पड़ा है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लिया। पुलिस ने फिलहाल सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।