फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A person stabbed his brother at una.

सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, एक ने दूसरे को मारा चाकू

Thu, 26 May 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 26 May 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
A person stabbed his brother at una.
घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों में खूनी झड़प हो गई। एक ने दूसरे को चाकू से लहुलूहान कर दिया। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के ऊना जिला के मैहतपुर में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों में जबरदस्त खूनी झड़प हो गई। मारपीट के दौरान में एक ने तैश में आकर अपने ही सगे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। उधर, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार निवासी मैहतपुर सोमवार रात अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान राजेश का भाई उसके कमरे में आ धमका। इस दौरान दोनों में घरेलू विवाद को लेकर बहस छिड़ गई। देखते ही देखते मामला इतना गरमा गया कि आरोपी ने अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इससे राजेश लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखो पुकार सुनकर मौके पर घर के सदस्य और आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद राजेश को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पीड़ित राजेश कुमार की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed