फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person killed a lady at sarkaghat.

सिरफिरे आशिक ने सरेआम प्रेमिका की मां पर चढ़ा दी बाइक, मौत

Sat, 21 May 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Sat, 21 May 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
a person killed a lady at sarkaghat.
एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने मासूका न मिली तो उसकी मां पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। - फोटो : Demo pic

एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने मासूका न मिली तो उसकी मां पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के जिला मंडी के सरकाघाट की एक पंचायत का है।

विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब पौने आठ बजे महिला अपने घर के बाहर सड़क पर सरकाघाट जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इतने में देव ब्राड़ता गांव का आरोपी शांता कुमार (23) 12वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी के अपहरण की मंशा से वहां आ धमका।
विज्ञापन


शांता ने यहां सड़क पर मौजूद अन्य लोगों से छात्रा की जानकारी मांगी। इस बीच उसे पता चला कि लड़की के माता-पिता ने उसे मामा के घर भेज दिया है। तैश में आकर शांता ने सड़क पर बस का इंतजार कर रही लड़की की मां पर बाइक चढ़ा दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीनों से परेशान कर रहा था आरोपी

a person killed a lady at sarkaghat.
मृतका के परिजनों के अनुसार आरोपी 3-4 महीने से उनकी बेटी पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। - फोटो : Demo pic

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को निजी वाहन से तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। डॉक्टरों ने यहां से महिला को टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया लेकिन चोलथरा से कुछ दूरी पर उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के परिजनों के अनुसार आरोपी 3-4 महीने से उनकी बेटी पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिजनों ने बताया कि वे शर्मिंदगी के डर से पुलिस के पास नहीं गए।

डीएसपी सरकाघाट मदन लाल धीमान ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 336, 337, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed