फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A big disclosure in una rape case during CCTV investigation

छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक को लेकर सीसीटीवी की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Sat, 29 Jun 2019 10:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/अंब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/अंब Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
A big disclosure in una rape case during CCTV investigation

उपमंडल अंब के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच में नया खुलासा हुआ है। फुटेज में स्कूल प्रिंसिपल आरोपी शिक्षक को डांटते और फटकारते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इससे माना जा रहा है कि मामला संज्ञान में आने के बावजूद कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के बजाय प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्ष को डांट-फटकार लगाकर ही मामले को वहीं रफा दफा करा दिया था। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस की टीम ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाली, जिससे कई अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच कर रही जांच अधिकारी सुमन ने शुक्रवार को पीड़ित छात्रा के घर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली

इसके अलावा पुलिस की टीम ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। महिला थाना प्रभारी इंदू देवी ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में स्कूल के प्रधानाचार्य के कमरे लगे कैमरे की फुटेज में वे आरोपी शिक्षक को डांटते हुए दिख रहे हैं।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी की कुछ फुटेज में वीडियो साफ नहीं दिख रही है। इसे जांच के लिए लैब में भेजा है। उन्होंने कहा कि लैब में वीडियो जांच की रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि पुलिस ने यौन उत्पीड़न समिति का प्रमुख होने के नाते मामला दबाने के आरोप में बुधवार को प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में प्रधानाचार्य को अदालत से जमानत मिल गई।

जबकि मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी शिक्षक को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी ऊना अशोक वर्मा का कहना है कि छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़ित घर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed