{"_id":"58d5ea3e4f1c1bfc2f1a2194","slug":"92-lakh-cheating-case-at-kullu-in-hydro-power-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कंपनी बनाकर कर डाली 92 लाख की ठगी, फिर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कंपनी बनाकर कर डाली 92 लाख की ठगी, फिर हुआ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Sat, 25 Mar 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिला में बन रहे एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के दिल्ली निवासी निदेशक पर दो लोगों से 92 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। आरोपी ने फर्जी कंपनी बनाकर सारा पैसा उन कंपनियों में ट्रांसफर करा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी वेद प्रकाश (54 साल), पुत्र शिवचंद, निवासी हाउस नंबर 53 पॉकेट-11ए, सेक्टर 23 राजापुर कालन, रोहिणी सेक्टर-7 नार्थ बेस्ट दिल्ली, पार्वती नदी पर बन रहे एक हाइड्रो प्रोजेक्ट में निदेशक के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के लिए टनल बनाने का काम मंडी के दो युवकों को आवंटित किया गया। टनल के लिए 92 लाख रुपये की मशीनों की जरूरत थी। लिहाजा वेद प्रकाश ने मंडी निवासी दो युवकों को अपने जाल में फांसते हुए 92 लाख में यूपी से मशीनें दिलवाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर मंडी के युवकों ने मनाली के एक बैंक से 92 लाख का बंदोबस्त किया।
विज्ञापन
अब इस रकम को ऐंठने के लिए आरोपी वेद प्रकाश ने यूपी में तीन फर्जी कंपनियों का खाता देकर पैसा उनके खाते में डालने को कहा, लेकिन पैसा जमा कराने के बावजूद जब मशीनें नहीं आईं तो युवकों ने सख्ती से उससे जवाबतलब करना शुरू कर दिया। इस बीच मौका पाकर आरोपी देवभूमि छोड़ फरार हो गया।
लिहाजा मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा की टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर करने को लेकर भुंतर थाना में भी एक अन्य मामला पहले से दर्ज है। वहीं मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।