ट्रक में ले जा रहे थे नशे की बड़ी खेप, तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में पुलिस ने एक ट्रक से तीन क्विंटल 35 किलोग्राम चूरा-पोस्त की भारी खेप बरामद की है। मामले में एक कार चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अंतराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशीले पदार्थ की खेप को बिलासपुर ले जा रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को पुलिस ने बाथड़ी-टाहलीवाल रोड पर नाकेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को चैकिंग के लिए रोका और कार सवार जगत सिंह निवासी मजारी थाना कोट कहलूर से दस्तावेज जांच के लिए मांगे।
बॉडी के फट्टे नट से कसे होने पर हुआ शक
जगत सिंह ने पुलिस को बताया कि पीछे आ रहा ट्रक भी उसी का है और बाथड़ी की एक फैक्टरी में इसे अनलोड करके वापस कोट कहलूर जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक की जांच की। जांच के दौरान ट्रक की बॉडी के फट्टों को नट से कसा होने के कारण शक पड़ने पर ट्रक चालक एवं क्लीनर से नटबोल्ट से फट्टों को खोला गया तो फट्टों के नीचे तहखाने में से चूरा-पोस्त के 197 लिफाफे पाए गए। बरामद लिफाफों को तोलने पर कुल 3.35 क्विंटल चूरा-पोस्त पाई गई।
एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान ट्रक चालक सहभाग सिंह निवासी तरनतारन पंजाब, क्लीनर मनू राव निवासी शीशोवाड़ी थाना मदरीहार जिला जलपरीगुड़ी वेस्ट बंगाल, कार चालक जगत सिंह मजारी कोट कहलूहर बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।