{"_id":"5ddd19738ebc3e548349e74c","slug":"27-kg-silver-recovered-in-hrtc-bus-from-person-at-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की बस में बिना बिल पकड़ी 27 किलो चांदी, 80 हजार जुर्माना लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एचआरटीसी की बस में बिना बिल पकड़ी 27 किलो चांदी, 80 हजार जुर्माना लगाया
Tue, 26 Nov 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Nov 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से बिना बिल की 27 किलोग्राम चांदी पकड़ी है। इसकी कीमत 12.69 लाख रुपये आंकी गई है। विभाग ने छह फीसदी जीएसटी पेनेलटी के साथ उक्त व्यक्ति पर 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि विभाग की विशेष टीम जिला हमीरपुर के भोटा कस्बा में तलाशी अभियान चला रहा थी।
विज्ञापन
इसी दौरान अमृतसर से घुमारवीं होते हुए मंडी जा रहा व्यक्ति थैला चेक करवाने को लेकर आनाकानी करने लगा। जब जबरन थैले को चेक किया तो उसमें चांदी पकड़ी गई। वहीं, हमीरपुर-भोटा मार्ग पर एक निजी बस में सवार व्यक्ति से बिना बिल के बिजली का सामान बरामद किया गया है। उपायुक्त राज्य कर नविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन