{"_id":"58984e214f1c1b89523785f5","slug":"24-years-old-youth-commit-suicide-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूला 24 वर्षीय युवक, भाई के साथ करता था मजदूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर झूला 24 वर्षीय युवक, भाई के साथ करता था मजदूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के मेहतपुर क्षेत्र के रायपुर सहोड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 24 वर्षीय प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुरेंद्र निवासी गांव सियूली, राजबरेली यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक युवक के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के संदर्भ में युवक के भाई से भी पूछताछ कर रही है। सूचना मिलने के बाद एएसपी मदन लाल कौशल ने अपनी टीम सहित मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पिछले वर्ष से रायपुर सहोड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। सुरेंद्र के साथ उसका भाई भी रहता था। रोज की तरह सुरेंद्र रविवार रात अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा न खुला, तो बड़े भाई ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो सुरेंद्र फंदे पर झूल रहा है।
विज्ञापन
जिससे उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। उधर एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।