{"_id":"5bd349babdec2269c10f8f30","slug":"21540573626-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 ग्राम चरस के साथ चंडीगढ़ का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
92 ग्राम चरस के साथ चंडीगढ़ का युवक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम पुलिस ने आईएसबीटी से एक यवक को 92 ग्राम चरस के साथ दबोचा। आरोपी सतीश (22) चंडीगढ़ का रहने वाला है और किन्नौर में प्लंबर का काम करता है। पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। इसके बाद इसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस वीरवार रात करीब आठ बजे आईएसबीटी से पांजड़ी सड़क पर गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक सड़क पर संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस ने संदेह पर युवक से पूछा तो युवक घबरा गया। इसके बाद तलाशी में युवक से 92 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी युवक चंडीगढ़ के मनीमाजरा का रहने वाला है और किन्नौर के पूह में दो महीने से प्लंबर का काम करता था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह करीब सात बजे पूह से बस के माध्यम से शिमला आया।
विज्ञापन
आरोपी दस बजे की बस से घर जाने वाला था, इसी दौरान इसे 92 ग्राम चरस के साथ पकड़ लिया। बस से आईएसबीटी आया और घर जा रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक से छानबीन शुरू कर दी है।