फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 year old child sells jewelry of his mother for drugs

नशे के लिए 14 साल के बच्चे ने बेच डाले मां के गहने, उकसाने वाला पुलिस ने दबोचा

Mon, 03 Dec 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
14 year old child sells jewelry of his mother for drugs

शहर में एक 14 साल के लड़के ने नशे की तलब पूरी करने के लिए अपनी मां के गहने बेच डाले। चरस के धंधे से जुड़े सौदागरों ने ही नाबालिग को ऐसा करने के लिए उकसाया। नाबालिग एक-एक करके सोने के गहने घर से लाता रहा और चरस बेचने वालों को सौंपता रहा।

विज्ञापन


इसके बदले में उसे सौदागर चरस और अफीम देते रहे। अब तक घर से सोने के कंगन, हार और मंगलसूत्र को नाबालिग चरस सौदागर के सपुर्द कर चुका है। इनकी कीमत करीब ढाई लाख के करीब आंकी जा रही है।
विज्ञापन


घर से कीमती आभूषण गुम होने पर जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं देर शाम पुलिस ने चरस तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नाबालिग स्कूल में गलत संगत में फंस गया और उसने छोटी उम्र में सिगरेट पीना शुरू कर दिया। इसी बीच उसके एक हमउम्र दोस्त ने उसे चरस और अफीम की लत भी लगवा दी।

क्या कहती है पुलिस प्रशासन

14 year old child sells jewelry of his mother for drugs

यह जिस व्यक्ति से चरस खरीद कर लाते थे उसने इन्हें झांसे में लिया और कहा कि अगर कभी उनके पास पैसे न हो तो वह घर से सोने की कोई चीज लाकर दे दें वह उन्हें चरस दे देगा।

चरस तस्कर ने एक नाबालिग को धमकाते हुए कहा कि अगर वह घर से जेवर लाकर नहीं देगा तो वह उसके नशेड़ी होने के बारे में उसके बाप को बता देगा क्योंकि वह उसे अच्छी तरह से जानता है। इस पर नाबालिग डर गया और तस्कर के कहे अनुसार घर से एक एक करके गहने लाकर उसे देने लगा।

उधर पुलिस को अंदेशा है कि शहर में स्कूली और कॉलेज छात्रों को ड्रग्स और फिर डीलर अपने जाल में फंसाकर उन्हें नशे के दल दल में धकेल रहे है। युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में लगे है, और घर में ही चोरी करवाने की आदत डलवा रहे हैं।

हाल ही में इस तरह का पहला मामला सामने आया है। इसमें नशे के लिए बच्चे सोने के गहने, नशा बेचने वालों के सुपुर्द कर रहे है। डीएसपी हेडर्क्वाटर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि शिकायत के आधार पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अब तक नाबालिग घर से सोने के कंगन हार और मंगलसूत्र चरस बेचने वालों के सुपुर्द कर चुका है पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed