{"_id":"5c80ad6cbdec22144c1918a6","slug":"2-students-of-same-village-in-karsog-mandi-swallowed-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग क्षेत्र के एक ही गांव की 2 छात्राओं ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करसोग क्षेत्र के एक ही गांव की 2 छात्राओं ने खाया जहर
Thu, 07 Mar 2019 11:04 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के तहत एक ही गांव की दो नाबालिग छात्राओं ने जहर का सेवन कर लिया। प्रथम उपचार के बाद दोनों छात्राओं को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना की गंभीरता को देखते हुए छात्राओं के बयान के आधार पर ही आगामी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
घटना के मुताबिक दोनों छात्राओं ने एक साथ किसी जहर का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होते देख दोनों ने अपने किसी रिश्तेदार को इसकी सूचना दी। रिश्तेदारों ने तुरंत दोनों छात्राओं को करसोग अस्पताल में पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उपचार के दौरान थाना करसोग को सूचित किया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने छात्राओं की गंभीर हालात देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। एक ही गांव की रहने वाली दोनों छात्राएं नवमी और दसवीं में पढ़ती हैं। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि छात्राएं बयान देने की हालत में नहीं थी। उनके बयान कलमबद्ध करने के बाद ही मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन