फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   इमरता गांव में दो पक्षों में पथराव, दस घायल

इमरता गांव में दो पक्षों में पथराव, दस घायल

Wed, 14 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
इमरता गांव में दो पक्षों में पथराव, दस घायल
इमरता गांव में दो पक्षों में पथराव, दस घायल
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव में एक दुकानदार द्वारा सामान कम तौलकर देने पर विवाद हो गया। दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थर बाजी हुई, जिसमें दो महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।

इमरता गांव निवासी गुड्डू की गांव में परचून की दुकान है दो दिन पहले गांव का ही रहने वाला नाजिम उसकी दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान चीनी तौल में कम देने लेकर विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। लेकिन मंगलवार दोपहर को फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। उसके बाद एक दूसरे पर गाली गलौज शुुुरु कर दी। देखत ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने के साथ ही एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया था। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव कर दिया। इस पथराव में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। इस पथराव के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां किसी तरह से मामले को शांत कराया। बाद में घायल हुए नाजिम, दानिश, फरजंद, राशिद, इमरान, शुगफ्ता और आमना सहित दस लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed