{"_id":"5b42467b4f1c1ba1288b556e","slug":"121531070075-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रनगर में हुड़दंगियों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंद्रनगर में हुड़दंगियों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढली के साथ लगते इंद्रनगर में शनिवार देर रात हुड़दंगियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। गाड़ियों के शीशे तोड़ने के चलते इंद्रनगर के रघुवीर करार ने ढली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला देर रात का है। इंद्रनगर के रहने वाले रघुवीर करार ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे के करीब घर के दूसरी ओर से उन्हें आवाज सुनाई दी। वह जब कमरे से बाहर आया तो देखा कि कुछ युवक एक गाड़ी में स्वार होकर आए और गाड़ी को सड़क किनारे पार्क कर चले गए।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने एक युवक को पहचान लिया लेकिन जब रविवार सुबह जब स्थानीय लोग सड़क पर पहुंचे तो उन्हें गाड़ियों के शीशे टूटे हुए पाए। इसके बाद गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना आग की तरह फैल गई। वहीं, पुलिस को भी शिकायत दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद देर रात आए युवकों के बारे में जानकारी ली गई। इंद्रनगर के रहने वाले रोहिताश के घर पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन्होंने युवकों से पूछताछ की। इसके अलावा उसके घर में दो दोस्त तनुज और कोटगढ़ के शिव ठाकुर को भी ढली थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।